दो दिवसीय हड़ताल पर 17 बैंक के सैकड़ों कर्मचारी, कामकाज प्रभावित

By  Arvind Kumar March 15th 2021 12:18 PM -- Updated: March 15th 2021 12:19 PM

चंडीगढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले विभिन्न बैंक की आज हड़ताल के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक सहित 17 बैंकों के सैकड़ों कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर है। इससे करोड़ों रुपए का लेन देन प्रभावित हो रहा है।

Nationwide Strike of Bank Employees दो दिवसीय हड़ताल पर 17 बैंक के सैकड़ों कर्मचारी, कामकाज प्रभावित

दरअसल केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न बैंकों का निजीकरण करने के विरोध में रोष प्रकट करने के लिए ये राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। सभी प्रतिनिधियों ने सरकार का विरोध करते हुए देश की संपत्ति को बेचने से रोकने के लिए आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर बोले अभय- प्रदेश में जन्म लेने वाला हर बच्चा 1 लाख का कर्जदार

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी 28 को करेंगे मन की बात, लोगों से मांगे सुझाव

Nationwide Strike of Bank Employees दो दिवसीय हड़ताल पर 17 बैंक के सैकड़ों कर्मचारी, कामकाज प्रभावित

हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो यह दो दिवसीय हड़ताल अनिश्चिकालीन हड़ताल में भी तब्दील हो सकती है।

Nationwide Strike of Bank Employees दो दिवसीय हड़ताल पर 17 बैंक के सैकड़ों कर्मचारी, कामकाज प्रभावित

बता दें कि इस हड़ताल की वजह से बैंक शाखाओं में जमा, निकासी, चेक क्लियरेंस, लोन मंजूरी जैसे सभी काम बंद रहे। हालांकि इस दौरान एटीएम सेवाएं जारी रहीं।

Related Post