कच्चे कर्मचारी नहीं होंगे पक्के, कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार का फैसला

By  Arvind Kumar February 3rd 2019 03:15 PM

चंडीगढ़। पक्का होने की आस में बैठे हरियाणा के करीब दो दशक पुराने कच्चे कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने साल 1997, 1999, 2003 और 2004 की पॉलिसी के तहत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी पर रोक लगा दी है। हरियाणा सरकार ने यह फैसला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लिया है।

Order Copy सरकार के आदेश की कॉपी

हालांकि इससे पहले 21 दिसंबर को इन कर्मचारियों को पक्का करने के निर्देश जारी किये गए थे। लेकिन अब इस फैसले पर सरकार ने रोक लगा दी है। इससे प्रदेश के करीब 25 हजार कर्मचारी प्रभावित होंगे। अब हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के बाद ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने या नहीं करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंसीएम मनोहर लाल ने हुड्डा और सुरजेवाला पर ली चुटकी

Related Post