हिमाचल में आज से चलीं बसें, राज्य में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर की जरूरत नहीं

By  Arvind Kumar June 14th 2021 01:14 PM

शिमला। कोरोना के मामलों में कमी के बाद सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के चलते आज से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी केवल कुछ ही रूटों पर बसें चलाई जा रही है। अभी 4000 में से करीब 1000 रुटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि परिवहन विभाग का कहना है कि जरूरत के हिसाब से रूटों में इजाफा किया जाएगा।

इसके साथ ही हिमाचल में आने के लिए आरटीपीसीआर की जरूरत आज से खत्म हो गई है। हालांकि हिमाचल आने के लिए अभी रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य रखा गया है। बॉर्डर पर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ही हिमाचल में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा, बस पलटने से कई लोग घायल

यह भी पढ़ें– प्री मानसून की पहली बारिश में ही तालाब में तब्दील हो गईं सड़कें

वहीं आज से हिमाचल के बाजार सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगी। शनिवार और रविवार को सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों को भी 50 फीसदी स्टाफ के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

Related Post