Tue, Mar 17, 2026
Whatsapp

सचिवालय का कमरा नंबर 202 नवनियुक्त मंत्री राजेश धर्माणी को हुआ अलॉट, मंत्री ने की बदलने की मांग, जाने इस कमरे का इतिहास

हिमाचल प्रदेश सरकार में दो नए मंत्री बनाए गए हैं। दोनों मंत्रियों को कमरे भी अलॉट कर दिए गए हैं। सूचना है की दोनों मंत्री मिले कमरों से खुश नहीं है और बदलने की मांग कर रहे हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- December 16th 2023 11:50 AM
सचिवालय का कमरा नंबर 202 नवनियुक्त मंत्री राजेश धर्माणी को हुआ अलॉट, मंत्री ने की बदलने की मांग, जाने इस कमरे का इतिहास

सचिवालय का कमरा नंबर 202 नवनियुक्त मंत्री राजेश धर्माणी को हुआ अलॉट, मंत्री ने की बदलने की मांग, जाने इस कमरे का इतिहास

पराक्रम चन्द :  शिमला:- हिमाचल प्रदेश सरकार में दो नए मंत्री बनाए गए हैं। दोनों मंत्रियों को कमरे भी अलॉट कर दिए गए हैं। सूचना है की दोनों मंत्री मिले कमरों से खुश नहीं है और बदलने की मांग कर रहे हैं। यादविंद्र गोमा को नए भवन का कमरा नम्बर 625 अलॉट हुआ है जबकि राजेश धर्मार्णी को सचिवालय में कमरा नंबर 202 मिला है। 

कमरा नंबर 202  हमेशा से चर्चा में रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस कमरे में जो भी मंत्री बैठे हैं। वह अगला चुनाव कभी नहीं जीत पाए हैं। पूर्व मंत्री सिंघीराम, पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा, सुधीर शर्मा से लेकर डॉ. रामलाल मारकंडा  को अलॉट किया गया। लेकिन ये सभी नेता मंत्री के बाबजूद अगला चुनाव हार गए।


यही वजह है कि कमरा नम्बर 202 को शापित माना जाता है। अब ये कमरा नवनियुक्त मंत्री राजेश धर्मार्णी को मिला है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह भी इस कमरे में बैठने को तैयार नही है। खबर यहाँ तक है कि उनको मंत्री अनिरुद्ध सिंह का कमरा दिया जा सकता है। अनिरुद्ध सिंह भी नये भवन में शिफ्ट हो रहें हैं।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK