मंत्री बनते ही एक्शन मोड में कमल गुप्ता, पंचकूला नगर निगम कार्यालय में मारा छापा

By  Vinod Kumar December 31st 2021 05:36 PM -- Updated: December 31st 2021 05:39 PM

पंचकूला: हरियाणा मंत्रिमंडल में हाल ही में शामिल हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता मंत्री बनते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मंत्री कमल गुप्ता ने आज सुबह सुबह पंचकूला के नगर निगम कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और कामकाज का जायजा लिया।

मंत्री बनते ही एक्शन मोड में कमल गुप्ता, पंचकूला नगर निगम कार्यालय में मारा छापा पंचकूला नगर निगम कार्यालय पहुंचे कमल गुप्ता

हालांकि नगर निगम कार्यालय के कामकाज से मंत्री कमल गुप्ता संतुष्ट नहीं दिखे। कमल गुप्ता ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में आकर उन्हें काफी निराशा हुई है और ये चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि करीब 80 फीसदी कर्मचारी कार्यालय से गैर हाजिर पाए गए हैं और इस तरह की स्थिति के लिए जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उनसे जवाब तलब किया जाएगा।

मंत्री बनते ही एक्शन मोड में कमल गुप्ता, पंचकूला नगर निगम कार्यालय में मारा छापा पंचकूला नगर निगम कार्यालय पहुंचे कमल गुप्ता

कमल गुप्ता ने साफ किया कि जो भी अधिकारी लापरवाही बरतता पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा। कमल गुप्ता ने कहा हर महीने में नगर निगम कमिश्नर कम से कम 8 औचक निरीक्षण अपने क्षेत्र में करें और कामका का जायजा लें। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी सरकारी दफ्तरों में इस तरह के निरीक्षण होते रहेंगे ताकि सरकारी कामकाज की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

मंत्री बनते ही एक्शन मोड में कमल गुप्ता, पंचकूला नगर निगम कार्यालय में मारा छापा नगर निगम कार्यालय में कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता

Related Post