कुश्ती प्रतियोगिता में पदक विजेता पहलवान सुनील के सम्मान में समारोह
Arvind Kumar
December 29th 2019 05:08 PM
सोनीपत/चंडीगढ़। बरोदा हलके (सोनीपत) के गांव घड़वाल में सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान सुनील द्वारा सिल्वर मेडल जीतने पर उनके स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पहलवान सुनील को बधाई दी गई और उनकी हौसला अफजाई की गई। समारोह में जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि खेल और खिलाड़ी हरियाणा की शान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने पूरे भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बना रखी है।
साथ ही दिग्विजय ने पहलवान सुनील को उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जननायक जनता पार्टी की तरफ से उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।