हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, शिमला में भी गिरे बर्फ के फाहे...शीतलहर की चपेट में पूरा प्रदेश

By  Vinod Kumar January 4th 2022 02:24 PM -- Updated: January 4th 2022 02:27 PM

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। स्पिति, किन्नौर, मनाली सहित ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। कड़ाके की ठंड के बाद आज सुबह से ही राजधानी शिमला में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई। शिमला में छराबड़ा, कुफरी, चीन बंग्ला में हल्की बर्फबारी हुई है।

मंगलवार सुबह कुल्लू, चंबा के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। बर्फबारी से प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 व 6 जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

cold wave himachal snowfall rainfall shimla, शिमला में बर्फबारी, हिमाचल में बर्फबारी, हिमाचल, मौसम न्यूज, बर्फबारी, शीत लहर

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 4 जनवरी से मौसम करवट लेगा। जिसके बाद 5 व 6 जनवरी को शिमला, किनौर, लाहौल स्पीति व अन्य जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी व बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

cold wave himachal snowfall rainfall shimla, शिमला में बर्फबारी, हिमाचल में बर्फबारी, हिमाचल, मौसम न्यूज, बर्फबारी, शीत लहर

पश्चिमी विक्षोभ 9 जनवरी तक सक्रिय रहेगा जिससे मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी हुई तो किसानों और बागवानों को राहत मिलेगी।

cold wave himachal snowfall rainfall shimla, शिमला में बर्फबारी, हिमाचल में बर्फबारी, हिमाचल, मौसम न्यूज, बर्फबारी, शीत लहर

Related Post