शिमला से हर दिन कश्मीरी मज़दूरों का पलायन जारी, अब तक 60 हज़ार मज़दूर जा चुके हैं वापस

By  Arvind Kumar May 5th 2020 10:19 AM

शिमला। Covid-19 के चलते शिमला से लगातार कश्मीरी मज़दूरों का पलायन जारी है। शिमला शहर के बाद दूर दराज क्षेत्रों से भी मज़दूर वापस अपने घरों में जा रहे हैं। आज सुबह भी रोहड़ू ,चिडगांव व जुब्बल में रह रहे 213 कश्मीरी मजदूर निज़ी बसों के माध्यम से अपने ख़र्चे पर वापस लौट गए।

ये लोग प्राईवेट बस न0 HP 66-5780 ,HP 02 5336 ,HP 62 2469 , HP 64 3822 , HP 63 2672 , HP 06A 1520 व बस न0 HP 63D -3822 सात बसों में बैठकर सुबह 4:15 बजे प्रात: रोहड़ू से कश्मीर की तरफ रवाना हो गए हैं। इन निजी 4 बसों मे 30-30 मजदूर व 3 बसों मे 31-31मजदूर बैठ कर वापस लौट गए।

आने वाले दिनों में शिमला में मज़दूरों की भारी कमी देखने को मिलेगी व बागवानी, कृषि से लेकर बिजली पानी व सड़कों का काम प्रभावित होगा। क्योंकि शिमला सहित हिमाचल के कई क्षेत्रों का काम इन्ही मज़दूरों के कंधों पर चलता है। हिमाचल प्रदेश से अभी तक 60 हज़ार मज़दूर वापस लौट चुके हैं।

---PTC NEWS---

Related Post