लॉकडाउन के बीच चंडीगढ़ में मोबाइल एटीएम सर्विस का लाभ उठा रहे लोग
Arvind Kumar
April 15th 2020 05:02 PM
चंडीगढ़। लॉकडाउन के कारण लोगों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन लोगों को मोबाइल एटीएम सर्विस मुहैया करवा रहा है। ताकि लोग जरूरत की चीजों के लिए पैसे निकाल सके। विभिन्न बैंकों की ओर से मोबाइल एटीएम वेन तैयार की गई हैं। जो अलग-अलग जगह जाकर लोगों को पैसा निकालने की सुविधा दे रही हैं।