पंचकूला में कोरोना का पॉजिटिव मामला, चंडीगढ़ की युवती को मसाज करने वाले महिला को हुआ कोरोना
Arvind Kumar
March 21st 2020 10:09 AM
पंचकूला। (उमंग श्योराण) हरियाणा के पंचकूला में कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है। पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित खड़ग मंगोली की 40 वर्षीय महिला कोरोनावायरस से ग्रसित पाई गई। चंडीगढ़ की इंग्लैंड से लौटी युवती के संपर्क में आने से महिला संक्रमित हो गई। इस महिला ने चंडीगढ़ के सेक्टर 21 की 23 वर्षीय कोरोना ग्रसित युवती की मसाज की थी। महिला को पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। हालांकि महिला के 17 वर्षीय बेटे व अन्य दो की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। आइसोलेशन वार्ड में महिला सहित चार संदिग्धों को भर्ती किया गया था। जिनके सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे।