डॉक्टरों की हड़ताल जारी, अब तक 300 ने दिया इस्तीफा, ममता से माफी की मांग

By  Arvind Kumar June 15th 2019 10:09 AM -- Updated: June 15th 2019 10:15 AM

नई दिल्ली। कोलकाता के एक अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना का डॉक्टर लगातार विरोध कर रहे हैं। कोलकता से भड़की डॉक्टरों के प्रदर्शन की आग अब पूरे देश में फैल गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। एम्स से लेकर निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स भी अब इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं।

Doctors Protest डॉक्टरों की हड़ताल जारी, अब तक 300 ने दिया इस्तीफा, ममता से माफी की मांग

यह भी पढ़ें : डॉक्टरों की हड़ताल जारी, अब तक 300 ने दिया इस्तीफा, ममता से माफी की मांग

उधर हड़ताल के बाद डॉक्टरों को समझाने के बजाय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डॉक्टरों पर ही हमलावर है। इसी के चलते अब डॉक्टरों ने इस्तीफे देने शुरू कर दिए हैं। अस्पताल में हिंसा के खिलाफ जारी डॉक्टरों के आंदोलन के बीच राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों के करीब 300 डॉक्टर्स ने सेवा से इस्तीफा दे दिया है।

नाराज डॉक्टर्स ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बिना शर्त माफी की मांग की है। साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा भी पुख्ता करने की मांग की है। केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर डॉक्टरों की हड़ताल के मौजूदा गतिरोध को व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर सुलझाने को कहा है।

हरियाणा के करनाल में भी पश्चीम बंगाल कोलकाता में हुए डॉक्टरों के हमले के बाद डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। यहां बीती शाम डॉक्टर स्टूडेंट सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च कर कोलकाता में डॉक्टरों पर हुए जानलेवा हमले का विरोध किया। कैंडल मार्च कर रहे डाक्टरों ने कहा कि हम हर मरीजों की जान बचाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन किसी कारण से मरीज की मृत्यु होने के बाद मरीज के परिजन हम पर हमला कर देते हैं। कैंडल मार्च कर रहे डाक्टरों ने कहा कि अगर डॉक्टरों पर इसी तरह हमले होते रहे तो इस हालात में डॉक्टरों का मरीजों का इलाज करना मुश्किल है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि सरकार को डॉक्टरों की सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने चाहिए।

—-PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post