हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लगे भूकंप के झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

By  Vinod Kumar February 5th 2022 11:20 AM

earth quack in north india: हरियाणा के पंचकूला और चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार सुबह 9:45 बजे भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 आंकी गई। हालांकि, अफगानिस्तान के हिंदूकुश में भूकंप का एपिसेंटर रहा है।

जानकारी के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन भूकंप के दो अलग-अलग झटके लगे हैं। पहला झटका उत्तराखंड के उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्र में आया। हालांकि, इसकी तीव्रता कम रही। वहीं, दूसरा झटका दिल्ली एनसीआर, नोएडा, जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत जरूर फैल गई, लेकिन अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Earthquake: 4.3 magnitude earthquake strikes Andaman Islands

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को इस्लामाबाद, रावलपिंडी और पंजाब के कई अन्य शहरों और खैबर पख्तूनख्वा में भी 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र इस्लामाबाद के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 210 किमी की गहराई पर था।

Earthquake of Magnitude 5.3 Strikes East of Pokhara in Nepal

इस कारण की वजह से आता है भूकंप?

धरती मुख्य तौर पर चार परतों से इनर कोर, आउटर कोर, मैन्टल और क्रस्ट कोर से बनी है। ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर के नाम से जाना जाता है। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है। इसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती-डुलती रहती हैं. ।जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिलने लगती है तो उसे भूकंप कहते हैं। ये प्लेट क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं।

Related Post