खुले दरबार में शिकायत लेकर पहुंचे कर्मचारी, आश्वस्त नहीं हुए तो कर दी नारेबाजी

By  Arvind Kumar November 30th 2019 09:31 AM

करनाल। (डिंपल चौधरी) मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल की जनता के लिए खुला दरबार लगाया। मुख्यमंत्री के सामने उनके विधानसभा की जनता अपनी समस्या लेकर पहुंची। जहां मनोहर लाल खट्टर ने उनकी समस्याओं को सुना। वहीं इस बीच खुले दरबार के बाहर इंडो इजराइल घरौंडा (बीज फार्म) के कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

Protest 2 खुले दरबार में शिकायत लेकर पहुंचे कर्मचारी, आश्वस्त नहीं हुए तो कर दी नारेबाजी

दरअसल इनका आरोप है कि इंडो इजरायल बीज फार्म हाउस के अधिकारियों ने वहां काम करने वाली महिलाओं को जाति सूचक शब्द कहे और उनके साथ गलत व्यवहार किया। जिसको लेकर वह अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज थे। वह मुख्यमंत्री के खुले दरबार पहुंचे लेकिन यहां भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला। इनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने हमारी बात अच्छे से नहीं सुनी और सबूत की बात कही, जिस कारण वह नाराज हैं। वहीं मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जांच की बात कही है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में अगर थाने व चौकियों में गुड़गुड़ाया हुक्का तो पुलिस वालों की खैर नहीं

---PTC NEWS---

Related Post