चंडीगढ़: MLA हॉस्टल के करीब हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ा ईटीटी टीचर

By  Vinod Kumar November 27th 2021 12:50 PM -- Updated: November 27th 2021 12:52 PM

चंडीगढ़: बेरोजगार शिक्षक लंबे समय से रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी बीच चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ के सेक्टर 4 में एक ईटीटी टीचर पेट्रोल की बोतल लेकर टीवी टावर पर चढ़ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। शिक्षक का नाम सोहन सिंह है। टावर पर चढ़े शिक्षक ने मांग व शिकायत पत्र फेंक दिया। टावर परचढ़े शिक्षक ने कहा कि उन्हें पंजाब सरकार द्वारा धोखा दिया जा रहा है। मेरी मौत के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री जिम्मेदार होंगे। इस बीच शिक्षिका ने धमकी दी कि अगर किसी ने उसे उतारने की कोशिश की तो वह खुद को आग लगा लेगा। वह खुद पर पेट्रोल छिड़क रहा है।

Ett teacher teacher protest Punjab news mla hostel chandigarh टावर पर चढ़ा शिक्षक

सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। शिक्षक को नीचे उतारने का प्रयास किया। टावर एमएलए हॉस्टल के करीब है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। शिक्षक मित्र भी मौके पर पहुंचने लगे हैं। ये शिक्षक पंजाब सरकार से लगातार इनके नियमतिकरण की की मांग कर रहे हैं। यही कारण है कि आज ये शिक्षक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Post