सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे पर उनके घर पहुंच रहे लोग, ना किसी के हाथ में केक ना ही चेहरे पर खुशी

By  Vinod Kumar June 11th 2022 12:26 PM

सिद्धू मूसेवाला बर्थडे: आज मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन है। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना उनके जन्मदिन पर रिलीज हो सकता है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या से उनके फैन्स को काफी धक्का लगा है। उनके फैंस को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धू मूसेवाला अब उनके बीच नहीं हैं।

आज सिद्धू मूसेवाला अपने जन्मदिन पर 29 साल के हो जाते, लेकिन उनके जन्मदिन से 13 दिन पहले उनका निधन हो गया। सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन के बीच इस बीच बड़ी संख्या में उनके चाहने वालों का उनके गांव मूसा में आना शुरू हो गया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर 11 साल की 'सारा' ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए फूलों से उनकी एक तस्वीर बनाई।

70 साल बाद मिले दो भाइयों सदीक और सीका खान ने भी मूसेवाला को जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी। दोनों भाई बंटवारे के समय बिछड़ गए थे। पाकिस्तान से आए हुए मोहम्मद सदीक और उनके भारतीय भाई सीका खान ने भी मूसा गांव पहुंच कर मूसेवाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही दोनों भाइयों ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से उनका दुख सांझा किया।

सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह था। सिद्धू मूसेवाला महज 28 साल के थे। पिछले छह-सात सालों में उन्होंने संगीत की दुनिया में अपना नाम बनाया था। वह भारत के साथ-साथ पाकिस्तान और कनाडा में युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय थे। सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव में हुआ था।

Sidhu-Moosewala-murder-case-update-4

आज लोग सिद्धू मूसेवाला के घर तो पहुंच रहे हैं, लेकिन किसी के हाथ में केक नहीं है और ना ही चेहरे पर खुशी। फैन्स के आंखों में सिर्फ आंसू और चेहरे पर गम साफ दिख रहा है। बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

 

Related Post