फरीदाबाद के गांव पावटा का बेटा बना मुंबई का पुलिस आयुक्त

By  Arvind Kumar March 2nd 2020 10:20 AM

फरीदाबाद। (सुधीर शर्मा) मुंबई में पुलिस आयुक्त के पद पर परमबीर भडाना की नियुक्ति से फरीदाबाद में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनके पैतृक गांव पावटा मोहब्बताबाद में रह रहे परिवार के सदस्यों को बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग परिजनों को मिठाई खिलाकर बाधाई दे रहे हैं। परमबीर भडाना की मुंबई में पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्ति से फरीदाबाद के गुर्जर समाज में खास कर हर्ष छाया हुआ है।

Faridabad's Pavta Village son become Mumbai Police Commissioner फरीदाबाद के गांव पावटा का बेटा बना मुंबई का पुलिस आयुक्त

मुंबई जैसे बड़े नगर में पुलिस आयुक्त नियुक्ति होने पर जहां एक तरफ परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं कंधों पर भारी जिम्मेदारी भी है, क्योंकि मुंबई एक आपराधिक क्षेत्र है, जहां कई गैंग अपना-अपना दबदबा बनाए रखना चाहते हैं और साथ में अंतर्राष्ट्रीय मोस्ट वांटेडों की नजर भी मुम्बई पर ही टिकी रहती है। ऐसे में चुनौतीपूर्ण पद को संभालना खुद के लिये बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसा ही कुछ मुंबई के नये पुलिस कमिश्नर परमबीर भडाना के परिजनों का मानना है।

Faridabad's Pavta Village son become Mumbai Police Commissioner फरीदाबाद के गांव पावटा का बेटा बना मुंबई का पुलिस आयुक्त

जब से फरीदबाद क्षेत्रवासियों को मालूम हुआ है कि उनके गांव पावटा का बेटा मुंबई का पुलिस कमिश्नर बना है तभी से परिजनों को बधाई देने के लिये लोग उनके घर आ जा रहे हैं। परिजनों की माने तो उन्हें बहुत खुशी है कि आज उनके परिवारिक सदस्य को इतना बड़ा पद मिला है और उन्हें उम्मीद भी है कि इस पद की जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे।

परिजनों को परमबीर भडाना के बारे में बताते हुए कहा कि परमबीर बहुत ही सरल स्वभाव के हैं जब भी गांव आते हैं तो बिल्कुल गांव के ही बच्चे की तरह सबसे मिलते हैं। सबका हालचाल पूछते हैं उनका जीवन सादा है। घर में भी चूल्हे की रोटियां उन्हें बहुत पसंद हैं।

यह भी पढ़ेंहरियाणा में बनेगा विश्व का सबसे आधुनिक कंट्रोल रूम: DGP

---PTC NEWS---

Related Post