जींद में किसानों का अनोखा प्रदर्शन, मंदिरों की घंटियां लेकर नेताओं को जगाने का किया काम
Arvind Kumar
August 3rd 2020 09:46 AM
जींद। (अमरजीत खटकड़) जींद में भारतीय किसान यूनियन ने तपती गर्मी में कृषि अध्यादेशों को लेकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान रानी तालाब से हाथों में मदिरों की घंटियां लेकर सांसद बृजेंद्र सिंह के निवास स्थान जींद पर गए और वहां पर अपनी मांगों को लेकर जींद में सांसद बृजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे नही मानी तो 4 सितंबर रोहतक में प्रदेश स्तर पर पंचायत होगी जिसमें कड़ा फैसला लिया जाएगा।