किसानों ने हरियाणा के कई टोल करवाए फ्री, सुबह से टोल प्लाजा पर डटे हैं किसान

By  Arvind Kumar December 12th 2020 02:56 PM -- Updated: December 12th 2020 02:58 PM

चंडीगढ़। कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांगों पर अड़े किसानों का आंदोलन अब और तेज होता जा रहा है। आज किसान नेताओं ने देशभर में टोल प्लाजा को फ्री करने का ऐलान किया था। जिसका हरियाणा में खासा असर देखने को मिला। हरियाणा के ज्यादातर टोल को किसानों ने फ्री कर दिया।

Haryana Toll Plazas Closes किसानों ने हरियाणा के कई टोल करवाए फ्री, सुबह से टोल प्लाजा पर डटे हैं किसान

किसानों के आह्वान पर शंभु टोल प्लाजा फ्री हो चुका है। टोल प्लाजा पर किसान दरियां बिछाकर बैठ गए। शंभू टोल पर प्रोटेस्ट कर रहे भारतीय किसान यूनियन के जिला उप-प्रधान गुलाब सिंह मानकपुर ने बताया कि आज उन्हें सभी टोल प्लाज़ा फ्री करवाने की कॉल थी। उन्होंने बताया कि आज टोल प्लाज़ा फ्री करवा दिया है और ये आज शाम पांच बजे तक फ्री रहेगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर लिया ये फैसला

यह भी पढ़ें- दुष्यंत चौटाला ने दोहराया- जिस दिन किसानों की MSP को सुनिश्चित नहीं कर पाया तो दूंगा इस्तीफा  

Haryana Toll Plazas Closes

वहीं किसानों ने पंचकूला के चंडीमंदिर और जलौली टोल प्लाजा को भी फ्री करवा दिया। इसके अलावा किसानों ने केएमपी और केजीपी टोल को भी फ्री करा दिया। पंचकूला में दो जगहों पर किसानों ने प्रदर्शन भी किया। हालांकि किसी प्रकार से स्थिति खराब न हो इसलिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।

Haryana Toll Plazas Closes किसानों ने हरियाणा के कई टोल करवाए फ्री, सुबह से टोल प्लाजा पर डटे हैं किसान

बता दें कि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। किसान लगातार दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। किसानों की मांग है कि ये कानून वापस लिए जाने चाहिए। सरकार द्वारा इन कानून में संशोधन की बात उन्हें स्वीकार नहीं है।

Related Post