मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत, कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग दोहराई
Arvind Kumar
September 5th 2021 02:16 PM
लखनऊ। मुजफ्फरनगर में रविवार को आयोजित किसान महापंचायत में किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। पंजाब, हरियाणा और देश के अन्य राज्यों के किसानों ने भारी संख्या में इस महापंचायत में हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न किसान यूनियनों के नताओं ने किसानों को संबोधित किया और तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग दोहराई।