किसान आंदोलन: पक्के मकान बनाने और बोरवेल लगाने वाले किसानों पर FIR

By  Arvind Kumar March 15th 2021 10:59 AM -- Updated: March 15th 2021 11:00 AM

सोनीपत। सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन को गर्मी में जारी रखने के लिए किसानों ने पक्के मकान बनाने की तैयारी शुरू की लेकिन पुलिस ने किसानों पर एफआईआर दर्ज कर दी है। पक्के मकान बनाने वाले ही नहीं बोरवेल लगाने वाले किसानों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

FIR on Farmers किसान आंदोलन: पक्के मकान बनाने वाले और बोरवेल लगाने वाले किसानों पर FIR

जानकारी के मुताबिक पंजाब के किसानों द्वारा केएफसी के सामने खाली मैदान में बोरवेल लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर पक्के मकान बनाने वाले किसान पर तो दूसरी एफआईआर बोरवेल लगाने वाले किसान पर भी की गई है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर बोले अभय- प्रदेश में जन्म लेने वाला हर बच्चा 1 लाख का कर्जदार

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी 28 को करेंगे मन की बात, लोगों से मांगे सुझाव

FIR on Farmers किसान आंदोलन: पक्के मकान बनाने वाले और बोरवेल लगाने वाले किसानों पर FIR

फिलहाल एफआईआर होने पर किसान कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। किसान मुख्य नेता के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच डीएसपी वीरेन्द्र राव ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों ने शिकायत दी थी, जिस पर एफआईआर दर्ज की गई।

FIR on Farmers किसान आंदोलन: पक्के मकान बनाने वाले और बोरवेल लगाने वाले किसानों पर FIR

गौरतलब है कि किसान आंदोलन को 100 दिन से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। किसान तीन नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर आंदोलन रत है। हालांकि सरकार इन कानूनों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं दिख रही है।

Related Post