कोरोना से लड़ते हुए हरियाणा पुलिस के एक और योद्धा का निधन, डीजीपी ने जताया शोक

By  Arvind Kumar May 30th 2021 06:41 PM

चंडीगढ़। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने ईएसआई गुरमेल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है। कोविड-19 से जूझने हुए मोहाली, पंजाब के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वर्तमान में गुरमेल सिंह थाना शहर नरवाला में तैनात थे।

शोक संदेश में डीजीपी ने संकट की इस घड़ी में कोरोना योद्धा के निधन को पुलिस विभाग के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि एक और बहादुर जवान ने अपना कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गवां दी। उन्होंने कहा कि ई/एसआई गुरमेल सिंह एक ईमानदार, मेहनती, नेकदिल और समर्पित पुलिस अधिकारी थे जिन्होंने पूरी ईमानदारी और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन किया। उनकी बहादुरी और सेवाओं के लिए पुलिस विभाग में उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- केंद्र ने राज्यों को 22.77 करोड़ से अधिक टीके कराए उपलब्ध

यह भी पढ़ें- हरियाणा के इस गांव में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं

संक्रमित कर्मियों के लिए कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करेगी हरियाणा पुलिस

यादव ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Best Police Station in Haryanaइस बीच जींद के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने भी गुरमेल सिंह के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, मैंने गुरमेल सिंह के साथ नरवाना में बहुत सारे मामलों में एक साथ काम किया है। वह बहुत ही मेहनती, नेक दिल और दयालु इंसान थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

Related Post