नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार 6 करोड़, पंजाब सरकार दो करोड़ और आनंद महिंद्रा देंगे XUV 7OO

By  Arvind Kumar August 8th 2021 09:49 AM -- Updated: August 8th 2021 10:30 AM

चंडीगढ़। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। इसके साथ ही एथेलेटिक्स में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा और देशवासियों, प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी छोरे ने ओलंपिक में भाले वाला लठ गाड़ दिया।

वहीं उन्होंने गोल्ड जीतने पर खिलाड़ी को 6 करोड़ की राशि और क्लास - वन की नौकरी देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर वह हरियाणा में नौकरी करना चाहेंगे तो सरकार उन्हें फर्स्ट क्लास की नोकरी देगी और उन की नियुक्ति पंचकूला में की जाएगी।

यह भी पढ़ें- टोक्यो ओलंपिक: Neeraj Chopra ने दिलाया देश को पहला गोल्ड

यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद अरविंद शर्मा अधिकारियों से हुए नाराज, रद्द की बैठक

वहीं पंजाब सरकार ने भी नीरज को 2 करोड़ का ईनाम देने की घोषणा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कह कहा कि नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण जीतकर देश को गौरवान्वित किया है और इतिहास में अपना नाम दर्ज किया है। उनके लिए विशेष 2 करोड़ के नकद इनाम की घोषणा करना हमारे लिए सम्मान की बात है। सभी भारतीयों और हमारे सशस्त्र बलों के लिए यह गर्व का क्षण है।

इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स और बीसीसीआई की ओर से भी 1 करोड़ रुपए का ईनाम देने की घोषणा की गई है। मणिपुर की सरकार ने भी नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। इंडिगो कंपनी की तरफ से उनके लिए पूरे एक साल के लिए फ्री टिकट का ऐलान कर दिया गया है।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को XUV 7OO ईनाम में देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे यह मेरा व्यक्तिगत सौभाग्य और सम्मान होगा कि गोल्डन एथलीट को XUV 7OO उपहार में दूं।

Related Post