अनिल विज की सेहत में हो रहा सुधार, 24 घंटे डॉक्टर रख रहे निगरानी

By  Arvind Kumar December 20th 2020 09:50 AM

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और वे अच्छे से आराम कर रहे हैं। विज का मेदांता-द मेडिसिटी में कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

Anil Vij Medical Bulletin अनिल विज की सेहत में हो रहा सुधार, 24 घंटे डॉक्टर रख रहे निगरानी

अस्पताल द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन में डॉ. ए.के. दुबे, चिकित्सा अधीक्षक, मेदांता - द मेडिसिटी ने बताया कि हालांकि विज अभी भी ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं, लेकिन डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतुष्ट हैं।

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस के विरुद्ध प्रभावी हो सकता है माउथवॉश, शोध में खुलासा

Anil Vij Medical Bulletin अनिल विज की सेहत में हो रहा सुधार, 24 घंटे डॉक्टर रख रहे निगरानी

डॉ. ए.के. दुबे. ने बताया कि डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. दीपक गोविल और डॉ. सुशीला कटारिया ने विज के स्वास्थ्य की जांच की और अभी चल रहे उपचार को जारी रखने की सलाह दी। अनिल विज के स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मापदंड सामान्य हैं और 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर तहसीलदार के ड्राइवर को पद से हटाया

Anil Vij Medical Bulletin अनिल विज की सेहत में हो रहा सुधार, 24 घंटे डॉक्टर रख रहे निगरानी

इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द वे स्वस्थ होकर प्रदेश सेवा में पुनः उसी ऊर्जा के साथ जुट जाएंगे।

Related Post