खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा ने गाडा लट्ठ, 137 पदकों के साथ झटका पहला स्थान

By  Vinod Kumar June 13th 2022 06:27 PM

आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का समापन्न हो गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का मेज़बान हरियाणा इन खेलों का ओवर ऑल चैंपियन रहा। कुल 137 पदकों के साथ पदक तालिका में हरियाणा पहले स्थान पर रहा है। पूर्व चैंपियन महाराष्ट्र 45 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान, कर्नाटक 22 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।

हरियाणा ने 52 स्वर्ण, 39 रजत और 46 कांस्य पदक जीते। हरियाणा ने सबसे ज्यादा 38 पदक कुश्ती में जीते हैं। हरियाणा के बाक्सरों ने अंतिम दिन पदकों की झड़ी लगा दी। अंतिम दिन हरियाणा के बाॉक्सिरों ने 10 गोल्ड मेडल झटके। लड़कियों ने छह और लड़कों ने चार गोल्ड अपनी झोली में डाले।

महिला वर्ग में हरियाणा और हिमाचल के बीच खेला गया हैंडबाल का फाइनल मुकाबला सांसें रोक देने वाला रहा। हरियाणा ने अंतिम क्षणों में 1 अंक से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। योगासन में 1 गोल्ड और 5 कांस्य के साथ ही हरियाणा ने गतका में भी 1 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते। थांग ता में भी प्रदेश को 1 सिल्वर और 3 कांस्य मेडल हासिल हुआ।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 18 आयु वर्ग तक के ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को तैयार करने में जहां कोच व खेल अकादमियों की भूमिका होती है वहीं उससे भी ज्यादा खिलाड़ी के अभिभावकों की रहती है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 10 साल के सुरजीथ और सरेया ने स्वर्ण पदक जीता। केरल के पारंपरिक खेल कलरीपायट्टू के चुावडूगल (बेसिक स्टेप) प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए इन दोनों खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-18 आयुवर्ग की प्रतियोगिता में यह टाइटल जीता है।

Related Post