हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से भारी तबाही, कुल्लू में महिला समेत बच्ची की मौत

By  Vinod Kumar August 11th 2022 12:06 PM

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और बादल फटने के चलते कई जगहों पर भारी तबाही हुई है। कुल्लू में पुराना बस स्टैंड आनी के पास बादल फटने के बाद 10 बाढ़ में दस दुकानें और तीन गाड़ियां बह गईं।

कुल्लू की ग्राम पंचायत शिल्ली के खदेड़ गांव में मकान पर मलबा गिरने से एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। सात गाड़ियां पानी में बह गई। जानकारी के मुताबिक आनी में बादल फटने के कारण जहां करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ। इसके अलावा मिल्क प्लांट को भी काफी नुकसान हुआ। वहीं, मौसम की स्थिति को देखते हुए आनी उपमंडल के स्कूलों में जिला प्रशासन ने अवकाश घोषित कर दिया है। बाढ़ आने से पूरे इलाके के लोग सहमे हुए हैं।

बादल फटने से देवठी पंचायत और आनी बाजार में बाढ़ ने भारी नुकसान किया है। आनी में अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। आनी के गूगरा और देवठी गांव में कई घरों-दुकानों में पानी घुस गया।

इसके अलावा आनी उपमंडल में बागीपुल के स्वाह और चनाईगाड में बाढ़ और बादल फटने से कई मकानों में मलबा घुस गया। भूस्खलन से फलों के बगीचों और घरों को नुकसान पहुंचा है। औट लुहरी एनएच 305 को भारी भूस्खलन के बाद बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा मंडी जिला में पंडोह के करीब सात मील के पास भूस्खलन होने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। ट्रैफिक को कटौला की तरफ मोड़ा गया है।

 

Related Post