आने वाले 2-3 दिनों में पड़ेगी भारी गर्मी, हरियाणा में जारी किया गया येलो अलर्ट

By  Vinod Kumar March 29th 2022 12:05 PM

मैदानी इलाकों के साथ साथ इस बार पहाड़ों पर भी खूब गर्मी पड़ रही है। लोगों का मार्च महीने में ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसका कारण जलवायु परिवर्तन माना जा रहा है। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से हारत नहीं मिलने वाली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने भविष्यवाणी की है अगले 2-3 दिनों में पूरे उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी का स‍ितम देखने को मिलेगा। उन्‍होंने बताया है कि इसकी वजह मार्च में हुई कम बार‍िश (Rain) है।

मौसम ब्यूरो का डेटा बताता है कि मार्च में बार‍िश की कमी अब तक उत्तर पश्चिम भारत में 72% से 88%, मध्य भारत में 85%, पूर्व और उत्तर पूर्व भारत में 59% और दक्षिण प्रायद्वीप में 14% तक है। मौसम विभाग ने 1 मार्च को अपने पूर्वानुमान में देश भर में मार्च में सामान्य बार‍िश की भविष्यवाणी की थी, जो 83 से 117 प्रत‍िशत आंकी गई थी।

Heat wave grips Punjab, Haryana

मौसम व‍िभाग ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। मौसम व‍िभाग के मुताबि‍क, पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता और आवृत्ति कम हो रही है और उत्तरी मैदानी इलाकों में कोई मौसम प्रणाली विकसित नहीं हो रही है।

यही नहीं, बंगाल की खाड़ी या अरब सागर से नमी भी उपलब्ध नहीं है। इसलिए, अप्रैल के पहले 10 दिनों तक उत्तर भारत में किसी भी पूर्व मानसून गतिविधि के शुरू होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हो रही हैं।

द‍िल्‍ली में लगातार बढ़ रही है गर्मी

सफदरजंग स्टेशन पर सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 39।1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड, रिज, आयानगर, नरेला, पीतमपुरा आदि सहित दिल्ली के कई अन्य इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को राजस्थान के अजमेर, जयपुर, धौलपुर, टोंक, बूंदी आदि में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के साथ गर्मी की लहर की स्थिति दर्ज की गई, जबकि पिलानी, बीकानेर, चुरू, गंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

India Meteorological Department, heat wave, yellow alert ,weather, weather update

इन इलाकों में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28-30 मार्च तक पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना बन रही है। मौसम व‍िभाग ने बताया है कि 28 और 29 मार्च को जम्मू और हिमाचल प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है।

हरियाणा में येलो अलर्ट

गर्म हवाओं के थपेड़े आपको झुलसाने का काम कर सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तीन दिन तक हीट वेब यानि गर्म हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने महेंद्रगढ़, भिवानी, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, हिसार और सिरसा गर्म हवाओं के कारण प्रभावित रहेंगे इसकी पूरी संभावना है। गर्म हवाओं के चलने से दिन के तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

India Meteorological Department, heat wave, yellow alert ,weather, weather update

इसके अलावा 29 और 30 मार्च को दक्षिणी हरियाणा में, 28 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान सौराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 29 और 31 मार्च के दौरान विदर्भ, उत्तरी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, 30 और 31 मार्च को दक्षिणी उत्तर प्रदेश में और 30 मार्च और 1 अप्रैल के दौरान झारखंड और ओडिशा में लू चलने की संभावना काफी ज्‍यादा है।

1 मार्च तक मौसम रहेगा खुश्क

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में 31 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परन्तु रात्रि तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इतनी धूप गेहूं की फसल के लिए कृषि विज्ञानी सही नहीं बताते हैं। इस तापमान में गेहूं का दाना सिकुड़ जाता है और पैदावार कम होने की संभावना बन जाती है। कृषि विज्ञानी अक्सर गेहूं के लिए 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के तापमान को सही मानते हैं।

Related Post