PTC News
Search
🔍 Search

Assembly Election Result 2023 Live Update: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने लहराया परचम, तेलंगाना में कांग्रेस की जीत

आज यानी 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनावों के मतों की गणना शुरू हो गई है।

By  Deepak Kumar December 3rd 2023 08:00 AM -- Updated: December 3rd 2023 06:20 PM

Dec 3, 2023 06:20 PM

Rajasthan Election Result 2023: राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा सीट से और सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा से जीत हासिल की।

Dec 3, 2023 06:19 PM

भारत निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता और प्रासंगिक आचरण नियमों के उल्लंघन के लिए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को निलंबित कर दिया है।


Dec 3, 2023 05:22 PM

तुष्टीकरण और जाति की राजनीति के दिन खत्म: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि आज के चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया है कि तुष्टीकरण और जाति की राजनीति के दिन खत्म हो गए हैं। नया भारत प्रदर्शन की राजनीति पर वोट करता है। मैं इस अपार समर्थन के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोगों को सलाम करता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद, भाजपा की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई।"


Dec 3, 2023 05:20 PM

MP Election Result 2023: बीजेपी 166 सीटों पर आगे, कांग्रेस 63 सीटों पर आगे

मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुपम राजन कहते हैं कि नवीनतम रुझानों के अनुसार, 166 सीटों पर बीजेपी आगे है। वहीं, 63 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी है।

ब्यूरोः आज यानी 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनावों के मतों की गणना शुरू हो गई है। मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन सरकार बनाएगा। लेकिन मतगणना से पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं, जिसमें भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर बता रहे हैं। वहीं, मिजोरम में हुए चुनावों के नतीजे कल यानी 4 दिसंबर को आएंगे।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की काउंटिंग

बता दें मध्य प्रदेश की 230 सीटों, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों, तेलंगाना की 119 सीटों और राजस्थान की 199 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे गिनती शुरू हुई। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मतगणना को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ में कहा कि केवल वैध पास रखने वाले लोगों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

मतगणना केद्रों पर सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मप्र की 230 विधानसभा सीटों की गिनती 52 जिला मुख्यालयों पर होगी। राजस्थान में मतगणना के लिए 979 टेबलों की व्यवस्था की गई है। साथ में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित जिलों समेत राज्य के 33 जिलों के सभी मतगणना केंद्रों बनाए गए हैं, जिनमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।साथ में तेलंगाना में 119 सीटों के मतों की गिणती के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Related Post