सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में किया हॉकी विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण, 'खेलेगा इंडिया-जीतेगा इंडिया' का दिया नारा

By  Vinod Kumar December 15th 2022 03:58 PM -- Updated: December 15th 2022 06:04 PM

चंडीगढ़/अभिषेक तक्षक: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ में हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण किया है। इस दौरान सीएम मनोहर लाल के अलावा खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे। हॉकी ट्रॉफी यात्रा शाहबाद औऱ सोनीपत के रास्ते दिल्ली तक जाएगी। 

सीएम ने इस मौके पर कहा कि हॉकी विश्व कप का भारत में आयोजित होना सबके लिए गर्व की बात है। इस दौरान सीएम ने इस दौरान खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया और जीतेगा हॉकी का नारा भी दिया। इस वर्ल्ड कप में हरियाणा के भी 5 हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और सीएम ने उम्मीद जताई कि हरियाणा के खिलाड़ी भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम को इस दौरान शुभकामनाएं भी दी हैं। 

बता दें कि भारत में होने वाले इस हॉकी विश्व कप के जरिए खेल को बढ़ावा देने के लिए ट्रॉफी का अनावरण दूसरे राज्यों में भी किया जा रहा है। भारत की मेजबानी में 13 से 29 जनवरी 2023 तक ये मैच उड़ीसा में आयोजित होंगे। इसके तहत देश भर में विश्व कप की ट्रॉफी 50 दिवसीय यात्रा पर हैं। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनावरण के बाद ट्रॉफी पंजाब पहुंची थी, जहां अमृतसर एयरपोर्ट पर ट्रॉफी का स्वागत किेया गया। इसके बाद अब ये ट्रॉफी हरियाणा पहुंची है। 

Related Post