कोहरे के कारण उत्तर भारत में परेशानियां बढ़ी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से ठंड बढ़ने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धुंध के कारण सूर्य देव के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड बढ़ सकती है। इसके साथ ही घना कोहरे भी देखने को मिलेगा।ो

By  Vinod Kumar January 3rd 2023 01:36 PM

Cold wave and heavy fog in North India: उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। कई राज्यों में घनी धुंध के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। आने वाले दिनों में धुंध और पहाड़ों में बर्फबारी के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। बर्फीली हवाओं से तापमान के गिरने की संभावना है। 

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक अगले तीन दिनों में कई राज्यों में बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी किए अलर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान में अगले 5 दिन शीतलहर बनी रहेगी। साथ ही धुंध के कारण विजिबिलिटी लो रहेगी।  

अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली, बिहार, यूपी में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को पंजाब का बठिंडा 0.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, हरियाणा के मंडकोला में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। आने वाले 4 दिन तापमान में लगातार गिरावट की चेतावनी जारी की है। पंजाब में 8 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में  बर्फबारी के चलते निचले इलाकों में तापमान गिर गया है। बर्फबारी के बाद कई इलाकों में सड़कें बंद हो गई हैं। कई शहरों का तापमान माइनस में जा चुका है।  

Related Post