उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने पर घिरे TMC सांसद, SC के वकील ने कराई FIR
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के मामले पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी निशाने पर आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने शिकायत दर्ज कराई है।
ब्यूरोः संसद के शीतकालीन सत्र से सस्पेंड किए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी। इस मामले पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी निशाने पर आ गए हैं। इस व्यहवार को उपराष्ट्रपति ने शर्मनाक बताते हुए इसकी आलोचना की। साथ में बीजेपी लगातार विपक्ष के सांसदों पर निशाना साधा।
उधर, सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने के लिए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ राज्यसभा और लोकसभा की नैतिक समितियों में शिकायत दर्ज कराई है। साथ में उन्होंने कल्याण बनर्जी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और इसमें शामिल अन्य सांसदों को निष्कासित करने की मांग करते हैं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया और उन्होंने कल संसद के पवित्र परिसर में कुछ माननीय सांसदों द्वारा प्रदर्शित की गयी अपमानजनक नाटकीयता पर अत्यंत दुख व्यक्त किया। उन्होंने मुझे बताया कि वह पिछले बीस वर्षों से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं, लेकिन देश के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ, और वह भी संसद में, ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने प्रधानमंत्री से कहा कुछ लोगों की बेतुकी हरकतें मुझे मेरा कर्तव्य निभाने और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों का सम्मान करने से नहीं रोक सकती हैं। मैं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं और इस प्रकार के अपमान मुझे अपने मार्ग से विचलित नहीं कर सकते।