T20 World Cup: पूर्व T20 विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2022 से हुआ बाहर, इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का कटवाया टिकट

By  Vinod Kumar November 5th 2022 06:25 PM -- Updated: November 5th 2022 06:33 PM

 T20 World Cup:T20 विश्व कप में श्रीलंका को हरा कर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिा है। इंग्लैंड ने ग्रुप-ए के आखिरी मैच में श्रीलंका को 4 विकेट से शिकस्त दी है। इंग्लैंड की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का सफर इस विश्व कप में थम गया है। ऑस्ट्रेलिया पिछली बार यूएई में खेले गए टी-20 विश्व कप का चैंपियन था।

ऑस्ट्रेलिया को हराकर बेहतर रन रेट होने के कारण इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया। लीग मैच में दोनों के सात-सात प्वाईंट थे। बेहरत रन रेट के कारण इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया है। ग्रुप-एक से न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गया। न्यूजीलैंड ग्रुप एक में टॉप पर रह है।

श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ आज खेले गए मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 142 रनों का लक्ष्य दिया था। पथुम निसानका ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और 45 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए।इस स्कोर को इंग्लैंड की टीम ने 2 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। बेन स्टोक्स ने शानदार 42 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी।

142 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने 44 गेंद में 75 रन जोड़ दिए। बटलर 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रीलंका की तरह इंग्लैंड की टीम भी नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। हेल्स 30 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। 


Related Post