T20 World Cup 2022 final : स्टोक्स ने इंग्लैंड को जितवाया T-20 विश्व कप का खिताब, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराया

By  Vinod Kumar November 13th 2022 05:12 PM -- Updated: November 13th 2022 06:07 PM

T20 World Cup 2022 final: इंग्लैंड ने पाकिस्तानी को हराकर टी-20 विश्व कप 2022 का खिताब जीत लिया। इंग्लैंड के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 52 रनों की पारी खेली। स्टोक्स ने 49 गेंदों में 5 चौक्के और एक छक्का लगाया। फिलिप सॉल्ट के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स चौथे ओवर के बीच में बल्लेबाजी करने आए थे और इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी में एक छोर संभाल कर रखा। 

 स्टोक्स ने पहले हेरी ब्रुक के साथ मिलकर 39 रन की सांझेदारी की। इसके बाद मोइन अली के साथ 48 रन की साझेदारी की थी। मोइन अली ने 19 और हैरी ब्रुक ने 20 रनों की पारी खेली। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका सात रनों के योग पर लगा था। शाहीन अफरीदी ने हेल्स को एक रन पर बोल्ड कर दिया। वहीं, दूसरे छोर पर जोश बलटर ने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर भी हमला जारी रखा। 

वहीं, पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 137 रनों का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान को फाइनल में भी उसके टॉप बल्लेबाजों ने धोखा दे दिया। पाकिस्तान के ओपनर इस बार कुछ खास नहीं कर पाए। पाकिस्तान का पहला विकेट 29 रनों पर गिरा। इसके बाद मोहम्मद हारिस को आदिल रशीद ने चलता कर दिया। आदिल रशिद ने बाबर को भी अपना शिकार बनाया। आदिल ने कुल मिलाकर दो विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए सेम करने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए क्रिस जोर्डन ने भी 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। 

पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम 32 और शान मसूद ने 38 रनों की बड़ी पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तानी सीमर्स ने काफी परेशान किया एक एक रन के लिए तरसाकर मुकाबले को आखिरी तक पहुंचा दिया। एक समय पर इंग्लैंड पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के आगे रनों के लिए तरस रहे थे, लेकिन बेन स्टोक्स ने एक छोर संभाल कर रखा और टीम को जीत तक पहुंचाया। सैम करन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

Related Post