विज से मिले अंबाला के कूडो खिलाड़ी, जापान में वर्ल्ड चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

By  Vinod Kumar December 5th 2022 05:47 PM

अंबाला/कृष्ण बाली:  गुजरात के बारदोली में 24 से 31 नवंबर तक तरसड़िया यूनिवर्सिटी मे कूडो की 13वीं राष्ट्रीय व 14वीं अंतराष्ट्रीय कूडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज अंबाला के खिलाड़ियों से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।

जापान में होने वाले कूडो विश्व कप प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ी भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कूडो गेम को नेशनल गेम मे भी जगह मिली हुई है। फिल्म स्टार अक्षय कुमार इस खेल को खूब प्रमोट कर रहे हैं, क्योंकि वो खुद कराटे चेपियन रह चुके हैं।  

कूडो एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रेसिडेंट रेंस हेमंत शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कूडो एसोसिएशन को भारत में फिल्म स्टार अक्षय कुमार लेकर आये हैं। यह जापान की कला है, जिसको पिछले पांच साल से भारत सरकार ने भी मान्यता दी ही है। बच्चों को इसका पूरा बेनिफिट मिल रहा है। उन्होंने बताया की हाल ही में अम्बाला के खिलाडी बारडोली गुजरात आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। प्रतियोगिता में अम्बाला के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए कईं मेडल जीते और अम्बाला का नाम रोशन किया।

वहीँ, अनिल विज ने कहा कि कूडो गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों ने उनसे मुलाकात की है। ये खिलाड़ी मई में जापान में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। 

Related Post