Haryana: प्रदेश में अभी भी हो रही कबूतरबाजी की घटनाएं, SIT के साथ- साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी-विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में कबूतरबाजी की घटनाएं हो रही है।

By  Rahul Rana December 14th 2023 05:01 PM -- Updated: December 14th 2023 05:53 PM

ब्यूरो : गृह मंत्री अनिल विज ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कबूतरबाजी की घटनाएं हो रही है। लोग अपनी जमीनें बेच कर एजेंटों के चंगुल में फंस रहे हैं।  मैंने पहले एक एसआईटी बनाई थी। तब भी कई लोग  गिरफ्तार किए गए थे। उस समय मामलों में कुछ कमी आई थी। लेकिन बाद में फिर शिकायतें सामने आने लगी। 17 अप्रैल 2023 को दोबारा एसआईटी बनाई गई। 



जिसके बाद से अब तक 509 लोग गिरफ्तार , 625 एफआईआर , 2 करोड़ 94 लाख 38 हजार 300 रुपए बरामद कर लिए गए हैं । दोनो एसआईटी ने कुल 1008 एफआईआर दर्ज की 662 गिरफ्तार किए और 4 करोड़ 75 लाख 96 हजार 100 रुपए बरामद किए।  



इससे बचने के लिए हम एक कानून बनाने जा रहे हैं। ट्रैवल एजेंटों और एजेंसियों के लिए रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन ऑफ द ट्रैवल एजेंसी एक्ट बना रहे हैं। उम्मीद है इसे इसी सत्र में लागू कर देंगे।

इसके लिए नियम बनाएंगे कि इन मामलों को कैसे रोका जाए। ताकि लोगों के मेहनत के पैसे को बचाया जा सके। इसके अलावा 8053003400 हेल्पलाइन नंबर जारी करने जा रहें हैं । ताकि लोग इस नंबर के ज़रिये पुलिस की मदद ले सके। 

Related Post