हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सुक्खू हुए कोरोना पॉजिटिव, अब पीएम मोदी से नहीं होगी मुलाकात

By  Vinod Kumar December 19th 2022 11:29 AM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुक्खू को गले में परेशानी महसूस हुई थी। इसके बाद रविवार को उनके सैंपल लिए गए थे। सोमवार को रिपोर्ट उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अब मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू तीन दिन तक दिल्ली के हिमाचल सदन में क्वांरटीन रहेंगे। अब पीएम मोदी के साथ होने वाली उनकी मुलाकात का कार्यक्रम रद्द हो गया है। इससे पहले सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अजय माकन समेत कई कांग्रेस नेताओं से मिल चुके हैं। 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू राजस्थान में हिमाचल के सभी विधायकों सहित राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे। बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। सुक्खू नादौन विधानसभा सीट से चार विधायक रह चुके हैं। अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें हिमाचल का सीएम पद सौंपा है। इससे पहले सुक्खू हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


Related Post