Himachal Budget 2024: आज CM सुक्खू पेश करेंगे अपना दूसरा बजट, नेता प्रतिपक्ष समेत कई BJP विधायक नहीं होंगे शामिल

By  Deepak Kumar February 17th 2024 09:40 AM

ब्यूरोः हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र की शुरुआत 14 फरवरी से हो चुकी है। आज यानी 17 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह 11 बजे प्रदेश का बजट पेश करेंगे। बता दें बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री का यह दूसरा बजट होगा।

साल 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्रीन बजट का नाम दिया था। राज्य सरकार ने इस बजट में हिमाचल को 31 मार्च, 2026 तक ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने का लक्ष्य रखा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस दूसरे बजट में कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है। इसके संकेत पहले ही दे दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पेश हो रहे इस बजट पर प्रदेश भर की निगाहें हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बजट भाषण में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर समेत बीजेपी के कई विधायक इसमें शामिल नहीं होंगे। वह दिल्ली में आज से बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए हैं। 


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत कई बीजेपी विधायक शुक्रवार को ही रवाना हो चुके हैं। ऐसे में यह विधायक बजट भाषण में शामिल नहीं हो सकेंगे। दिल्ली में हो रही राष्ट्रीय परिषद की बैठक को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। वहीं, इसके समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

Related Post