India 75th Republic Day Celebration Live: राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर परेड जारी
Deepak Kumar
January 26th 2024 11:34 AM
India 75th Republic Day Celebration Live: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन जारी है। इस दौरान देश की सैन्य शक्ति और महिला शक्ति का प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद हैं।