फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में तेंदुए ने मचाया कोहराम, वन विभाग की टीम के हाथों से बचकर भाग निकला

फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में आज सुबह एक प्लॉट के शेड में तेंदुए देखे जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखने के लिए आस पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 10:00 बजे प्लाट मालिक ने जब शेड में तेंदुए को बैठा देखा तो उसने तुरंत शटर बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

By  Vinod Kumar January 14th 2023 03:12 PM -- Updated: January 14th 2023 03:23 PM

फरीदाबाद/सुधीर शर्मा: राजीव कॉलोनी में आज सुबह एक प्लॉट के शेड में तेंदुए देखे जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी  सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन तेंदुआ चकमा देते हुए भाग निकला।

जानकारी के अनुसार राजीव कॉलोनी में खाली प्लॉट में दो शेड बने हुए हैं। सुबह 10:00 बजे प्लॉट मालिक ने जब शेड में तेंदुए को बैठा देखा तो उसने तुरंत शटर बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जानकारों के अनुसार अरावली वन क्षेत्र में तेंदुए पाए जाते हैं और हो सकता है, रात को भोजन की तलाश में वह आबादी वाले क्षेत्र में आ गया हो। बीते वर्षों में तेंदुए के आबादी वाले क्षेत्रों या गांवों में आने की कई घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं।  

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज हमें सुबह 10:30 बजे सूचना मिली थी कि राजीव कॉलोनी में बने एक शेड में तेंदुआ घुस आया है। इस शेड में पशुओं का बांधा जाता है। प्लॉट मालिक ने बताया कि वो सुबह वह 10:00 बजे के करीब शेड में गए तो वहां तेंदुए जैसा जानवर बैठा मिला। डरकर उन्होंने तुरंत उस शेड का शटर बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार अभी तक तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। तेंदुआ शेड के अंदर सुरक्षित तरीके से कैद था। वन विभाग की टीम भी मौकें पर पहुंची थी। जल्दी ही तेंदुए को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद करके यहां से ले जाया गया।


Related Post