विधानसभा की डेटा बेस को AI तकनीक से अत्याधुनिक करने की तैयारी, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक   

यह डिजिटलाइनेशन AI पर आधारित होगा, जिससे किसी भी विषय या विधायक से संबंधित वीडियो क्लिप बहुत आसानी से ढूंढ़ी जा सकेंगी। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को इसको लेकर विधान सभा के अधिकारियों व नेवा टीम के साथ बैठक की

By  Baishali January 15th 2025 03:29 PM
विधानसभा की डेटा बेस को AI तकनीक से अत्याधुनिक करने की तैयारी, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक   

चंडीगढ़: विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण लोक सभा की तर्ज पर हरियाणा विधान सभा के वीडियो रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन की संभावनाएं तलाश रहे हैं। यह डिजिटलाइनेशन AI पर आधारित होगा, जिससे किसी भी विषय या विधायक से संबंधित वीडियो क्लिप बहुत आसानी से ढूंढ़ी जा सकेंगी। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को इसको लेकर विधान सभा के अधिकारियों व नेवा टीम के साथ बैठक की। बैठक में एक निजी AI कंपनी के विशेषज्ञ भी शामिल रहे। इन विशेषज्ञों ने AI डेटा बेस आधारित वीडियो पर प्रेजेंटेशन भी दी।


विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा अधिकारियों को नई व्यवस्था को विकसित करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी नई व्यवस्था वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जानी चाहिए। विधान सभा सत्रों की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग तथा डिबेट्स की एआई के माध्यम से डिजीटल होगी तो इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा।


विधायक अपने व पूर्ववर्ती विधायकों के अलग-अलग विषयों पर विचार सुन सकेंगे। ऐसा करने से विधायी कामकाज पर शोध करने वाले शोधार्थियों की जरूरतें भी पूरी हो सकेंगी। कल्याण ने कहा कि विधान सभा सीधे तौर पर जनता के लिए जिम्मेदार है। इसलिए हर तथ्य जनता की पहुंच में रहना चाहिए। 

Related Post