मॉरिशस के राष्ट्रपति ने अयोध्या में किए हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन, कहा: यहां आना मेरा सौभाग्य

By  Vinod Kumar November 21st 2022 02:54 PM

अयोध्या/ज्ञानेंद्र शुक्ला: मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने मॉरीशस के राष्ट्रपति का स्वागत किया। वैदिक ब्राह्मणों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रों के साथ मॉरीशस के राष्ट्रपति ने हनुमान जी के दर्शन के साथ आरती उतारी।

मॉरीशस के राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में दर्शन के उपरांत रामलला का दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या का भ्रमण भी किया। दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति ने सरयू नदी की सैर भी कीl उन्होंने सरयू तट की शांति और नदी के जल की निमर्लता की सराहना की।  

उन्होंने कहा कि विश्व भर को हिंदू धर्म से बड़ा संदेश मिलता है। वसुधैव कुटुंबकम ही हिंदू धर्म की पहचान है। वसुधैव कुटुम्बकम् स्नातन धर्म का मूल संस्कार और विचार है। ये महा उपनिषद सहित कई ग्रन्थों में लिखी गई है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रभु राम ने यहां पर बुलाया है। यह सौभाग्य कम ही लोगों को मिलता है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात हुई है। उन्होंने अयोध्या का आने का निमंत्रण दिया था। मेरा सौभाग्य रहा कि भगवान राम लल्ला, हनुमान जी के परिवार के साथ दर्शन करने का मौका मिला। भारत और मॉरीशस का रिश्ता हमेशा से अच्छा रहा है।

  

Related Post