Sat, Jul 27, 2024
Whatsapp

HP News: 4 दिवसीय शिमला दौरे पर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छावनी में तब्दील हुई राजधानी

देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार यानी 4 मई को 4 दिवसीय दौरे पर शिमला आ रही है। इसके लिए जिला प्रशासन अपने स्तर पर तैयारी में भी जुटा हुआ है। वहीं, पुलिस ने आज माल रोड़ पर रिहर्शल की गई।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- May 03rd 2024 03:53 PM
HP News: 4 दिवसीय शिमला दौरे पर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छावनी में तब्दील हुई राजधानी

HP News: 4 दिवसीय शिमला दौरे पर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छावनी में तब्दील हुई राजधानी

ब्यूरोः देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार यानी 4 मई को 4 दिवसीय दौरे पर शिमला आ रही है। इसके लिए जिला प्रशासन अपने स्तर पर तैयारी में भी जुटा हुआ है। वहीं, पुलिस ने आज माल रोड़ पर रिहर्शल की गई। राष्ट्रपति निवास रिट्रीट से लेकर माल रोड़ तक गाड़ियों के काफिले के साथ रिहर्शल की गई।

राष्ट्रपति दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है, जहां से भी राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। वहीं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी मोर्चों संभाल लिया है। रिज व मालरोड़ पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। 1200 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 मई काे शिमला दौरे पर आएंगी और ‌8 मई को वापिस लौट जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 मई को कैंचमेंट एरिया कुफरी का दौरा करेंगी। 6 मई को केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 7 मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर बाद मालरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी। शाम को गेयटी थियेटर में जाने का कार्यक्रम है। 8 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दिल्ली लौटे जाएंगी।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK