PTC News
Search
🔍 Search

होशियारपुर में छिपा हो सकता है अमृतपाल, ड्रोन से की जा रही तलाशी, सर्च अभियान जारी

खालिस्तान प्रचारक अमृतपाल सिंह की तलाश अभी तक जारी है। उसे ढूंढ़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

By  Rahul Rana March 30th 2023 05:16 PM -- Updated: March 30th 2023 05:17 PM

ब्यूरोः खालिस्तान प्रचारक अमृतपाल सिंह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। ऐसे कयास लगाए जा रहें हैं कि वह पुलिस के सामने सरेंडर कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल ने पुलिस के सामने तीन शर्तें रखी है। जिसमें उसने कहा है पुलिस उसके साथ मारपीट ना करे। उसे पंजाब की जेल में ही रखा जाए। इसके अलावा उसके सरेंडर को गिरफ्तारी ना माना जाए।  

सर्च अभियान जारी 

पुलिस पिछले 13 दिनों से अमृतपाल की तलाश में है। जगह-जगह नाके लगाए जा रहें हैं। लगातार सर्च अभियान जारी है। यहां तक कि उसे ड्रोन से भी ढूंढा जा रहा है। लेकिन अभी तक उसके बारे में पुलिस को कोई भी जानकारी भी नहीं मिली है। हालांकि उसकी तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहें हैं। 

अमृतपाल ने वीडियो किया था जारी 

बीते बुधवार को अमृतपाल ने एक वीडियो जारी किया था । जिसे 28 मार्च को नेपाल के साथ सटे उत्तर प्रदेश के किसी एक इलाके में शूट किया गया था। हालांकि यह जानकारी भी है कि वीडियो को भारत से बाहर ब्रॉडकास्ट किया गया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वीडियो को कनाडा, यूके और दुबई में से किसी एक देश से इंटरनेट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में अमृतपाल देश-विदेश में रह रहे सिक्खों को बैसाखी पर बुलाने की अपील कर रहा है।  

पंजाब के साथ हम खड़े हैं

अमृतपाल के मामले में गृह मंत्री अमित शाह का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि हम सभी पंजाब के साथ हैं। हर समय उसके साथ खड़े है। उनका कहना है कि इस मामले में वह भगवंत मान से बातचीत करते रहते हैं। पंजाब सरकार जो भी कदम उठाएगी हम उसका सहयोग करेंगे। 

Related Post