न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, 6 गेंदों में 7 छक्के लगाने वाला बल्लेबाज हुआ बाहर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से टी20 सीरीज की शुरूआत हो रही है। सीरीज शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ को कलाई में चोट लगी है। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया था।

By  Vinod Kumar January 26th 2023 04:34 PM

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से टी20 सीरीज की शुरूआत हो रही है। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से रांची में पहला मुकाबला खेला जाएगा। टीम की कमान हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में रोहित, विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं दी गई है। हालांकि उन्हें टीम में जगह ना मिलने पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। 

सीरीज शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ को कलाई में चोट लगी है। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया था। गायकवाड़ को भारतीय टीम में बने रहने के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना था। पिछली बार उन्हें खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था। 

गायकवाड़ बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। यूपी के खिलाफ इन्होंने ने 6 गेंदों में 7 छक्के लगाने का कारनामा कर दिया था। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने दोहरा शतक लगा दिया था। गायकवाड़ के अलावा टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड सीरीज के लिए तीन और सलामी बल्लेबाज हैं। इनमें शुभमन गिल, इशान किशन और पृथ्वी शॉ भी टी20 टीम में शामिल हैं। 

शुभमन गिल और इशान किशन भारत के लिए ओपनिंग करने उतर सकते हैं। दोनों का हालिया फॉर्म शानदार रहा है। दोनों ही बल्लेबाजों ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाया है और ये दोनों आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में पृथ्वी शॉ को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। 

भारतीय स्क्वाड: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर) राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जितेश शर्मा, पृथ्वी शॉ, शिवम मावी, शुभमन गिल, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर। 



Related Post