यमुनानगर में गुटका साहिब की बेअदबी, माहौल खराब करने की साजिश
यमुनानगर/तिलक भारद्वाज: कृष्णा नगर में गुटका साहिब (नितनेम पोथी) की बेअदबी का मामला सामने आया है। शरारती तत्वों ने गुटका साहिब को आग के हवाले करने के बाद फेंक दिया। सुबह सफाई कर्मचारियों को तीन गुटका साहिब के अंग मिले उस समय इसका खुलासा हुआ।
यमुनानगर में कष्णा नगर के चांदपुर में सिख समुदाय के लोग ही रहते हैं। कॉलोनी में रह रहे एक परिवार पर कुछ लोगों ने शक जाहिर किया है। जब इस घटना के बारे में लोगों को पता चला तो देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना है कि माहौल खराब करने के लिए शरारती तत्वों ने ये काम काम किया है।
कॉलोनी के स्थानीय निवासियों ने कहा कि यहां माहौल शांत रहा है। लोगों के बीच आपसी भाईचारा भी कायम है। गुटका साहिब की बेअदबी के पीछे की मंशा यहां का माहौल खराब करना है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, सिख संगत इस मामले में आसपास के लेागो से भी पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि ऐसे मामले पहले पड़ोसी राज्यों में देखने को मिल चुक हैं, लेकिन अब हरियाणा में ऐसा वाक्य सामने आने के बाद इस मामले को लेकर पुलिस भी गहनता से जांच करने की बात कह रही है, लेकिन ऐसा कौन व्यक्ति है जिसने एक नहीं बल्कि तीन-तीन गुटका साहिब को पहले आग के हवाले किया और बाद में उसे गंदे पानी में बहा दिया।
गुटका साहिब के पन्नों को साफ करने के बाद उसका संसकार करने की बात कही जा रही है, लेकिन उससे पहले नाली को अच्छे ढंग से साफ कर गुटका साहिब के सभी पन्नों को गंदे पानी से बाहर निकाला गया।