साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती को अलविदा कहने बोले दुष्यंत, कहा भावना में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए, इतना बड़ा कदम उठाना ठीक नहीं
ब्यूरो: ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती को अलविदा कहने और बजरंग पूनिया द्वारा पदम श्री वापस करने के मामले में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की प्रतिक्रिया सामने आई है ।
पंचकूला में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भावना में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। फेडरेशन का चुनाव था, नतीजे आए हैं उसे पर इतना बड़ा कदम उठाना ठीक नहीं है। आपको बता दें कि पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 85वीं सीनियर नेशनल और इंटर स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के समापन समारोह में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला पहुंचे थे। कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहाओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती को विदा कहने और बजरंग पूनिया द्वारा पदम श्री वापस करने के मामले में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की प्रतिक्रिया आई सामने। #ptcnews #ptc #ptcbharat #news #latestnews #hindinews #topnews #dailynews #todaynews #breaking #samachar #bignews #nationalnews #haryananews #DushyantChautala
Posted by PTC News - Haryana on Saturday, December 23, 2023
इस मौके पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें पुरस्कार दिए।