न्यूजीलैंड में बारिश के बाद सूर्य कुमार यादव का आया तूफान, लगाया तेज तर्रार शतक...टिम साउदी की हैट्रिक

By  Vinod Kumar November 20th 2022 02:14 PM -- Updated: November 20th 2022 03:18 PM

india vs newzeland 2nd t-20 match: सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ  तूफानी शतक ठोका है।  सूर्य कुमार ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ चारों तरफ शॉट खेले।  सूर्य कुमार यादव ने 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। सूर्य कुमार यादव ने 51 गेंदों में 111 रन बनाए। सूर्य कुमार यादव आखिर तक नाबाद रहे। 

इसके साथ ही टिम साउथी ने इस मैच के अंतिम ओवर में अपने टी-20 करियार की दूसरी हैट्रिक भी पूरी की है। उन्हों ने अंतिम ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा और वॉशिंगटन सुंदर को पैविलयन भेजा। इसके अलावा लॉकी फॉर्ग्यूसन ने दो और ईश सोढ़ी ने एक विकेट अपने नाम किया। 

इससे पहले  न्यूजीलैंड ने  टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था।  भारत के लिए शुरूआत करने के लिए उतरे ऋषभ पंत और इशन किशन ने भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े।  पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे और  13 गेंदों पर 6 बनकर आउट हो गए। ईशन किशन ने 31 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। 

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सूर्य कुमार यादव ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी की जमकर खबर ली। उन्होंने न्यूजीलैंड के हर गेंदबाजी की धुनाई की। अपनी पारी में उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने 86 रन बाउंड्री से जोड़े ताजा अपडेट लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 10.3 ओवर में 75 रन पर 3 विकेट गवां दिए हैं।भुवनेश्वर कुमार, वॉशिंगटन सुंदर और चहल ने एक खिलाड़ी को आऊट किया।


Related Post