चक दे इंडिया: आज Hockey WC 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी इंडिया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का मौका

Hockey WC 2023: हॉकी विश्व कप में आज भारतीय टीम न्यूजीलैंड (IND vs NZ Match) से भिड़ेगी। ये मुकाबला शाम 7 बजे भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस नॉकआउट मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेगी। बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स और इंग्लैंड क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। अब बाकी चार स्थानों के लिए चार क्रॉसओवर मुकाबले खेले जाएंगे।

By  Vinod Kumar January 22nd 2023 12:39 PM

Hockey WC 2023: हॉकी विश्व कप में आज भारतीय टीम  न्यूजीलैंड (IND vs NZ Match)  से भिड़ेगी। ये मुकाबला शाम 7 बजे भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस नॉकआउट मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेगी। हारने वाली टीम का विश्व कप जीतने का सपना टूट जाएगा।

भारतीय टीम अपने लीग दौर में डी पूल में थी। भारत ने 2 मैच जीते थे और इंग्लैंड से ड्रा खेला था। अपने पूल में भारत दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं, न्यूजीलैंड पूल-सी में तीसरे पायदान पर रही थी। दोनों टीमें अपने-अपने पूल में टॉप पॉजिशन पर नहीं थी, इसलिए इन्हें डायरेक्ट क्वार्टरफाइनल में एंट्री नहीं मिली थी। अब क्रॉसओवर मुकाबले के जरिए दोनों टीमों के पास अंतिम-आठ में जगह बनाने का मौका है। लीग मैच अपने अपने पूल में टॉप पर खत्म करने वाली टीमें पहले से ही क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स और इंग्लैंड क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। अब बाकी चार स्थानों के लिए चार क्रॉसओवर मुकाबले खेले जाएंगे। इन्हीं में से एक मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। हालांकि भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में अपने तीन मुकाबलों में दो जीते और एक ड्रा खेला था। वहीं, न्यूजीलैंड को दो मुकाबलों में बुरी तरह से शिकस्त मिली थी। भारतीय टीम इस समय लय में है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए पिछले चार मुकाबलों में भारत को ही जीत मिली है।  

भारत अगर ये मैच जीतती है तो उसका मुकाबला क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम जैसी मजबूत टीम से होगा। बेल्जियम की टीम हॉकी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है। इंडिया का बेल्जियम के खिलाफ पिछला प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। बैल्जियम का पिछला प्रदर्शन शानदार रहा है। बैल्जियम आधुनिक हॉकी खेलने के लिए जानी जाती है। 

Related Post