PTC News
Search

Divya Pahuja Case: आखिरकार कत्ल के 11 दिन मिला गुरुग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा का शव

By  Rahul Rana January 13th 2024 05:22 PM

ब्यूरो: हरियाणा के टोहाना का इलाका...इलाके की नहर में कबाड़ के बीच तैरती एक लाश...जिसने पूरे इलाके में बड़ी सनसनी फैला दी। जी हां, जिस डैड बॉडी की तलाश के लिए गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच से लेकर प्रदेश की अन्य पुलिस बीते कई दिनों से दिन-रात सर्च कर रही थी। उस मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की डेड बॉडी कत्ल के 11 दिन बाद पुलिस के हाथ लग गई है। लेकिन दिव्या का शव बेहद खराब हालत में बरामद हुआ है। कमर पर टैटू के जरिए गुरुग्राम की इस मॉडल के शव की शिनाख्त हुई है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए इस मर्डर मिस्ट्री के सारे राज से पर्दा खुल जाएगा।


आपको बता दें कि गुरुग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा का मर्डर 11 दिन पहले हुआ था और शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ का 25 सदस्यीय दल एक क्लू मिलने पर पटियाला पहुंचा था। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम गुरुग्राम और पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त रूप से मिलकर पटियाला से खनौरी बॉर्ड तक नहर में दिव्या के शव की तलाश कर रही थी। लेकिन दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के टोहाना की नहर से बरामद हुआ है। वहीं, शव को नहर से निकालने के बाद शव की एक तस्वीर दिव्या के घर भेजी गई, जिसके बाद दिव्या पाहुजा के शव की पहचान हुई।

शव की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने गुरुग्राम क्राइम ब्रांच को दिव्या पहुंचा का शव मिलने की जानकारी दी। 

Related Post