Rule Change From 1st March: देश में आज से इन चीजों में होगा बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर

By  Deepak Kumar March 1st 2024 10:38 AM

ब्यूरो: आज से मार्च महीना शुरू हो गया है। इस महीने में 14 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ मार्च महीने में भारत में कई चीजों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आम लोगों के बजट पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानें इसके बारे में.....

ये होंगे 6 बदलाव

GST Rule चेंज

जिनके बिजनेस का सालाना टर्नओवर 5 करोड़ से ऊपर है, उन्हें अपने सभी B2B ट्रांजैक्शन के ई-इन्वॉयस को शामिल किए बिना ई-वे बिल जेनरेट नहीं करना होगा।

Fastag अपडेट डेडलाइन 

फास्टैग यूजर्स को 29 फरवरी तक अपनी केवाईसी अपडेट करना होगा, अन्यथा उनके अकाउंट्स अवैध हो जाएंगे और डीएक्टिवेटेड या ब्लैकलिस्ट किए जाएंगे।

SBI Credit Card बिलिंग चेंज 

State Bank of India मार्च से अपने क्रेडिट कार्ड पर मिनिमम डे बिल कैलकुलेशन प्रोसेस में बदलाव कर रहा है, जो 15 मार्च से लागू होगा।

Paytm Payments Bank 

सर्विस क्लोजर फिनटेक पेटीएम की कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक की बैंकिंग सुविधाएं 29 फरवरी से बंद हो रही हैं, नए ग्राहकों का बोर्डिंग बंद हो चुका है।

Bank Holidays In March 

मार्च में Bank Holidays मार्च में बैंकों की कुल 14 छुट्टियां होंगी, जिनमें पहली छुट्टी 1 मार्च को है और छुट्टियों का सिरीज़ RBI द्वारा घोषित किया गया है>

Oil And LPG Price

तेल की कीमतों में बदलाव महीने का पहला दिन होने के कारण एलपीजी, सीएनजी, और पीएनजी के दामों में संशोधन की घोषणा हो सकती है, जो आमतौर पर पेट्रोलियम कंपनियां महीने के पहली तारीख पर करती हैं।

Related Post