जम्मू के नरवाल इलाके में सीरियल ब्लास्ट, छह लोग गंभीर रूप से घायल

जम्मू के नरवाल इलाके में दो सीरियल ब्लास्ट हुए हैं। बम धमाकों की चपेट में आने से पांच से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नरवाल इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर सात और नौ पर धमाके हुए। पुलिस मौके पर खड़े सभी वाहनों को हटवा रही हैं।

By  Vinod Kumar January 21st 2023 01:15 PM -- Updated: January 21st 2023 03:48 PM

जम्मू के नरवाल इलाके में दो सीरियल ब्लास्ट हुए हैं। बम धमाकों की चपेट में आने से पांच से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। धमाके की सूचना के बाद मौके पर एसएसपी समेत अन्य एजेंसियों के अधिकारी पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि नरवाल इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर सात और नौ पर धमाके हुए। पुलिस मौके पर खड़े सभी वाहनों को हटवा रही हैं। साथ ही यहां से मीडिया को भी हटाया जा रहा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बम धमाके एक गाड़ी में हुआ। इसके बाद दूसरा बम धमाका हुआ। यह धमाके जम्मू में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के एक दिन बाद हुए हैं। 

फिल्हाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये बम ब्लास्ट कैसे हुआ है और इनका पीछे क्या किसी आतंकी साजिश का हाथ है या नहीं। डीआईजी शक्ति पाठक ने भी पूरे इलाके का दौरा किया। एडीजी पुलिस मुकेश सिंह ने स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली है। 

घमाके में घायलों की पहचान 35 वर्षीय सोहेल कुमार, 26 वर्षीय सुशील कुमार, 25 वर्षीय विशप प्रताप, 40 वर्षीय अमित कुमार, 52 वर्षीय विनोद कुमार,  25 वर्षीय अरुण कुमार और 35 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। गणतंत्र दिवस और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए जम्मू संभाग में सुरक्षा कड़ी की गई है। 



Related Post